enewsmp.com
Home सियासत बदले गए 8 राज्यों के राज्यपाल,मंगूभाई छगनभाई पटेल को मिली मध्यप्रदेश कि कमान

बदले गए 8 राज्यों के राज्यपाल,मंगूभाई छगनभाई पटेल को मिली मध्यप्रदेश कि कमान

नई दिल्ली (ईन्यूज एमपी)-केंद्र सरकार में जहां मंत्रिबदल फेरबदल को लेकर चर्चा जोरों पर है, इस बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्ति की आदेश जारी कर दिए है। मिली जानकारी के मुताबिक नई नियुक्तियां इस प्रकार की गई है



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया है। इनके पहले आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद पर थीं। एमपी के 19वें राज्यपाल बने मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से पांच बार और एक बार दूसरे क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रहे हैं। वे दक्षिण गुजरात से प्रमुख आदिवासी नेता रहे हैं। गुजरात में भाजपा को मजबूत करने के लिए भी मंगूभाई पटेल को जाना जाता है। वे 2014 में गुजरात विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। 2013 में उन्हें गुजरात विधानसभा का डिप्टी स्पीकर भी बनाया गया था। नवसारी जिले में उनकी गांडेवी विधानसभा सीट रही है।

कर्नाटक में भाजपा के दिग्गज नेता थावरचंद गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। थावरचंद गहलोत लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है और केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा भाजपा में कई संगठन कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

हिमाचल प्ररदेश में राजेंद्र विश्वनाथ को नया राज्यपाल चुना गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के पद पर राजेंद्रन विश्वनाथ को नियुक्ति किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल रह चुके श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।




छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से सक्रिया रमेश बैस को अब झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस इससे पहले उत्तर पूर्वी राज्य में राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रमेश बैस पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री पद संभाल था।



जिन आठ राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं, उनमें त्रिपुरा, मिजोरम, मध्यप्रदेश और हरियाणा भी शामिल है। त्रिपुरा में सत्यदेव नारायण को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं मिजोरम में हरिबाबू कंममपति को राज्यपाल बनाया गया है। मध्यप्रदेश में मंगूभाई छगनभाई को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता बंगारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।

Share:

Leave a Comment