enewsmp.com
Home करियर मध्यप्रदेश पुलिस में 500 पदों पर भर्ती, आवेदन 3 से 17 अक्टूबर तक

मध्यप्रदेश पुलिस में 500 पदों पर भर्ती, आवेदन 3 से 17 अक्टूबर तक

मध्यप्रदेश पुलिस में 500 पदों पर भर्ती, आवेदन 3 से 17 अक्टूबर तक

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग ने इस साल बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 400 पद सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और 100 पद सूबेदार के लिए हैं।

भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक लिए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसके लिए राज्य के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹500 और अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹250 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कियोस्क शुल्क ₹60 और सिटीजन यूजर शुल्क ₹20 अलग से जमा करना होगा।

जारी जानकारी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी। उम्मीदवारों को आवेदन के बाद शुल्क जमा कर प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना होगा। भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा केंद्र और समय की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

यह भर्ती प्रदेश के युवाओं के लिए मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है।

Share:

Leave a Comment