प्रदेश में छह आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले भोपाल। राज्य शासन ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार छह आईपीएस एवं राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक आशीष खरे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा बनाया गया है। वहीं एसडीओपी मनावर अनु बेनिवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह एसडीओपी बैरसिया सर्वप्रिय सिन्हा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर, इंदौर आदित्य पटले को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा जोन) इंदौर मंजीत सिंह चावला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण) जोन के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रश्मि धुर्वे डाबर (बालाघाट जोन) का पूर्व आदेश निरस्त कर उनकी पदस्थापना यथावत रखी गई है। गृह विभाग की ओर से यह आदेश सोमवार 6 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया।