enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश शनिवार शाम दुर्गा विसर्जन से लौटते श्रद्धालु करंट की चपेट में, किशोर की मौत, तीन घायल

शनिवार शाम दुर्गा विसर्जन से लौटते श्रद्धालु करंट की चपेट में, किशोर की मौत, तीन घायल

दुर्गा विसर्जन से लौटते श्रद्धालु करंट की चपेट में, किशोर की मौत, तीन घायल

रीवा। जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महसांव गांव में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे, तभी रोड से निकली बिजली की एक तार ट्रॉली में फंस गई। जैसे ही तार संपर्क में आई, ट्रॉली में बैठे लोग करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की पहचान ईशू चौरसिया पिता प्रेमलाल चौरसिया उम्र 14 वर्ष निवासी महसांव के रूप में हुई है। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है।

संजय गांधी अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. अलख प्रकाश ने बताया कि घायलों को भर्ती कराया गया है और सभी की हालत अब स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment