enewsmp.com
Home सियासत 43 मंत्रियों की शपथ ग्रहण शुरू, ज्योतिरादित्य कैबिनेट मंत्री बने

43 मंत्रियों की शपथ ग्रहण शुरू, ज्योतिरादित्य कैबिनेट मंत्री बने

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)-मोदी कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार शुरू हो गया है। मोदी कैबिनेट में शाम 6 बजे 43 मंत्रियों ने शपथ लेनी शुरू की। सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र से भाजपा सांसद नारायण राणे को शपथ दिलाई। इसके बाद असम के सर्वानंद सोनोवाल ने शपथ ली। फिर मध्य प्रदेश के वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली। उन्हें थावरचंद गहलोत की जगह कैबिनेट में शामिल किया गया है, जो कि मध्य भारत का दलित चेहरा थे। मध्य प्रदेश से ही ज्योतिरादित्य को भी कैबनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट में इतनी बड़ी सर्जरी कोरोना महामारी और अगले साल होने वाले 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही है


शपथ से पहले मोदी शाह ने ली क्लास
शपथ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए बनने वाले मंत्रियों के साथ बैठक की है। पीएम आवास पर हुई इस मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सभी संभावित मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।

शपथ लेने वाले सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर संबोधित किया।
शपथ लेने वाले सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर संबोधित किया।
आज शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। 11 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। आज जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी हैं, जिन्हें कैबिनेट में प्रमोट किया जाएगा।

टीम मोदी के नए चेहरे

1. नारायण राणे

2. सर्बानंद सोनोवाल

3. वीरेंद्र कुमार

4. ज्योतिरादित्य सिंधिया

5. आरसीपी सिंह

6. अश्विनी वैष्णव

7. पशुपति कुमार पारस

8. किरण रिजिजू

9. राजकुमार सिंह

10. हरदीप सिंह पुरी

11. मनसुख मंडाविया

12. भूपेंद्र यादव

13. पुरुषोत्तम रूपाला

14. जी किशन रेड्डी

15. अनुराग ठाकुर

16. पंकज चौधरी

17. अनुप्रिया पटेल

18. सत्यपाल सिंह बघेल

19. राजीव चंद्रशेखर

20. शोभा करंदलाजे

21. भानुप्रताप सिंह वर्मा

22. दर्शना विक्रम जरदोश

23. मीनाक्षी लेखी

24. अन्नपूर्णा लेखी

25. ए नारायण स्वामी

26. कौशल किशोर

27. अजय भट्ट

28. बीएल वर्मा

29. अजय कुमार

30. देवसिंह चौहान

31. भगवंत खूबा

32. कपिल पाटिल

33. प्रतिमा भौमिक

34. सुभाष सरकार

35. भगवत कृष्ण राव कराड़

36. राजकुमार रंजन सिंह

37. भारती प्रवीण पवार

38. विश्वेश्वर टुडू

39. शांतनु ठाकुर

40. महेंद्र भाई मुंजापारा

41. जॉन बारला

42. एल मुरुगन

43. नीतीश प्रामाणिक

मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले सांसदों को आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में उपस्थित रहने को कहा गया था।



मोदी की यंग ब्रिगेड में 12 SC, 8 ST और 27 पिछड़ा वर्ग से
माना जा रहा है कि बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटेड टीम होगी। मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं। शपथ के लिए राष्ट्रपति भवन से शाम 6 बजे का निमंत्रण भेजा गया है। इससे पहले, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर पीएम मोदी से मुलाकात की।

Share:

Leave a Comment