enewsmp.com
Home सियासत तैयार हो गई मोदी कि नई टीम, जानिये किसे क्‍या मिला......

तैयार हो गई मोदी कि नई टीम, जानिये किसे क्‍या मिला......

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)- मोदी सरकार के नए 43 केंद्रीय मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। इसके अनुसार मनसुख मंडाविया अब देश के नए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री होंगे। अश्विनी वैष्‍णव को आईटी का प्रभार दिया जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का दायित्‍व दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान नए शिक्षा मंत्री होंगे एवं वे कौशल विकास मंत्रालय का भी काम देखेंगे। स्वास्थ्य और रसायन और उर्वरक मंत्रालय को जोड़ा जाएगा, हरदीप पुरी को शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, पॉलिसी इश्यू मंत्रालयों की निगरानी करेंगे। प्रधानमंत्री ने नई कैबिनेट में एक नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन बनाया है। इस मंत्रालय के जरिए सरकार अपने 'सहकार से समृद्धि' के विजन को अमलीजामा पहनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस नए मंत्रालय की जिम्‍मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी है। पीयूष गोयल कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय भी देखेंगे। स्‍मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी, स्‍वच्‍छ भारत मिशन की भी देखभाल करेंगी। अनुराग ठाकुर युवा मामलों के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री होंगे।

कुल 43 नए मंत्री हुए मंत्रिमंडल में शामिल


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कुल 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। नई कैबिनेट में 28 राज्य मंत्री है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 32 ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।


किसके पास क्‍या दायित्‍व, यहां देखें सूची

1- राजनाथ सिंह : रक्षा मंत्रालय

2- अमित शाह : गृह मंत्रालय, को-ऑपरेशन मिनस्ट्री

3- नितिन गडकरी : सड़क, परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय

4- निर्मला सीतारमण: वित्‍त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स

5- मनसुख मंडाविया - स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

6- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय

7- एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय

8- अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामले

9- धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय

10- अश्विनी वैष्णव - रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे।


11- पीयूष गोयल - उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा कपड़ा एवं वाणिज्य मंत्रालय

12- हरदीप सिंह पुरी - पेट्रोलियम मंत्रालय

13- सिंधिया- सिविल एविएशन

14- स्मृति ईरानी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्‍वच्‍छ भारत मिशन भी देखेंगी

15- ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

16- धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला

17- पशुपति पारस : खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

18- किरन रिजिजू : संस्कृति मंत्रालय

19- सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामले भी

20- पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय

21- अनुराग ठाकुर: खेल और युवक कल्याण मंत्रालय

22- गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय

23- भूपेंद्र यादव: श्रम मंत्रालय

24- प्रह्लाद जोशी - संसदीय कार्य मंत्रालय, कोल एंड माइंस भी

25- नारायण राणे - सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग

26- सर्बानंद सोनोवाल- पोत, शिपिंग और जलमार्ग, आयुष

27- मुख्तार अब्बास नकवी- अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

28- गजेंद्र सिंह शेखावत - जलशक्ति मंत्रालय

Share:

Leave a Comment