enewsmp.com
Home देश-दुनिया राष्ट्रपति ने 43 लोगों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने की मंजूरी दी, पूर्वोत्तर का जलवा

राष्ट्रपति ने 43 लोगों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने की मंजूरी दी, पूर्वोत्तर का जलवा

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 43 लोगों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार - 2022 प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इनमें से 7 लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 8 लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 28 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा। चार व्यक्तियों को मरणोपरांत सम्मानित किया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने बताया है कि ये पुरस्कार किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।

इन्हें दिया जाएगा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक
अंजली बघेल, मध्य प्रदेश

निलावाठ ड. सांगमा, मेघालय

चेग्रिक ड. सांगमा, मेघालय

वालग्रिक म. ममिन, मेघालय

जीजास ड. माराक, मेघालय

इम्मानुएल लालावमपुइया (मरणोपरांत), मिजोरम

मोहम्मद उमर दार (मरणोपरांत), रक्षा मंत्रालय

इन्हें दिया जाएगा उत्तम जीवन रक्षा पदक

मास्टर मुहम्मदसुफियान, केरल

मास्टर नीरज के नित्यानंद, केरल

मास्टर अतुल बिनीष, केरल

किरण बैगा सीधी, मध्य प्रदेश

रविराज अनिल फडणीस, महाराष्ट्र ललछुआंलियाना

(मरणोपरांत),

मिजोरम

लियानजलामा, मिजोरम

शेर सिंह, सीमा सड़क संगठन

इन्हें मिलेगा जीवन रक्षा पदक


त्सेरिंग दोरजी गोइबा, अरुणाचल प्रदेश घनश्यामभाई प्रभातभाई तडवी, गुजरात गौरव जस्वाल, हिमाचल प्रदेश मास्टर अधिन प्रिंस, केरल बाबीश बी, केरल सुबोद लाल सी, केरल पुलिस मास्टर पि के, केरल मास्टर मुहम्मद शामिल, केरल बृजेश कुमार साहु, मध्य प्रदेश महेश शंकर चोरमले, महाराष्ट्र सय्यद बाबू शेख, महाराष्ट्र कुमारी रिणढनढर लिंदह, मेघालय श्रीएंथोनी लल्हुइजेला (मरणोपरांत), मिजोरम मास्टर लालरामलियाना, मिजोरम श्री आरखलियाना, मिजोरम सोनु कुमार, रक्षा मंत्रालय टी अन्नथा कुमार, रक्षा मंत्रालय कर्मबीर सिंह, सीमा सुरक्षा बल

एम उमाशंकर, सीमा सुरक्षा बल बलबीर सिंह, सीमा सुरक्षा बल दर्पण किशोर, सीमा सुरक्षा बल डॉ. हिमांशुसैनी, सीमा सुरक्षा बल विनोद कुमार, सीमा सुरक्षा बल जाकिर हुसैन, भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस शैलेन्द्र सिंह नेगी, भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस सुरेन्द्र कुमार, रेल मंत्रालय जय पाल सिंह, रेल मंत्रालय बुद्धा राम सैनी, रेल मंत्रालय

उल्लेखनीय है कि जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किए जाते हैं ।

इस पुरस्कार के अलंकरण (मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं एकमुश्त मोद्रिक भत्ता) पुरस्कार प्राप्तकर्ता को यथा समय उस केंद्रीय मंत्रालय / संगठन / राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाते हैं, जिससे पुरस्कार प्राप्तकर्ता संबंधित है।

Share:

Leave a Comment