enewsmp.com
Home देश-दुनिया साल का पहला सूर्य ग्रहण आज,सामने आई कई तस्वीरें

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज,सामने आई कई तस्वीरें

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)- आज साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह एक हाइब्रिड ग्रहण है जिसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण आज सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू हो गया है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह ऑस्ट्रेलिया में देखा जा रहा है। यह भारत में नहीं दिखेगा लेकिन अमेरिका, जापान, चीन में इसे देखा जा रहा है।
दुनिया के कई देशों में लोगों ने सूर्य ग्रहण देखा। जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं, फिलीपींस से भी सूर्य ग्रहण की सुंदर तस्वीरें आई हैं।

Share:

Leave a Comment