enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी- मवेशी से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

सीधी- मवेशी से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

सीधी- मवेशी से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज के पास शुक्रवार रात एक हादसा हो गया। सड़क पर भटक रहे मवेशी से बाइक टकराने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान **सुजीत सिंह गहरवार पिता पुष्पेंद्र सिंह मड़वास** निवासी मझौली के रूप में हुई है। वह अपने घर लौट रहे थे, तभी रात लगभग 8 बजे यह हादसा हुआ।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को निजी वाहन से मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सीने, सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत सीधी जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताई और बेहतर उपचार के लिए देर रात एंबुलेंस से रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

Share:

Leave a Comment